ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को लगे दो झटके, भारत पर सीरीज जीतने का दबाव

DESK : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका लगा है. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं. सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को 107 रनों से हराकर शानदार वापसी की थी.


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. मेजबान टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित ने सीरीज के दो मैचों में अब तक 36 और 159 रनों की पारी खेली है जबकि राहुल ने छह और 102 रनों की पारी खेली है. भारतीय टीम को इसी साल ऑस्ट्रेलिया के हाथों पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. अगर वेस्टइंडीज यह सीरीज अपने नाम कर लेता है, तो भारत को अपनी ही धरती पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज हार जाएगा. इसलिए भारतीय टीम के ऊपर सीरीज पर कब्ज़ा जमाने का दबाव है.


भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे वनडे को जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. दीपक चाहर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए हैं और उनकी जगह नवदीप सैनी को वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है. वहीं, दूसरे मैच में शानदार हैट्रिक लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैच में भी अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं. कुलदीप ने अब तक वनड में 99 विकेट हासिल किए हैं और वह विकेटों का शतक लगाने से मात्र एक विकेट दूर हैं.