1st Bihar Published by: Updated May 21, 2022, 10:15:17 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां निर्माणाधीन फ्लाइओवर के पास लोहे का बीम गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। दो मजदूरों की मौत की बात ठेकेदार कर रहा है जबकि पुलिस एक मजदूर की मौत की बात कह रही है। हालांकि कि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। लेकिन इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जाता है कि एयरपोर्ट के अंदर फ्लाइओवर बन रहा है जहां कई मजदूर काम कर रहे हैं। आज शाम लोहे का बीम अचानक गिर पड़ा जिससे दो मजदूरों की मौत हो गयी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना में दो मजदूरों की मौत और एक मजदूर की हालत गंभीर होने की बात ठेकेदार कर रहा है जबकि पुलिस एक ही मजदूर की मौत की बात बता रही है। फिलहाल अभी कितने मजदूरों की मौत हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।