ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

नीलम देवी के लिए सड़क पर उतरे ललन सिंह, बोले.. मोकामा में सारा पुराना रिकॉर्ड टूटेगा

PATNA : मोकामा के चुनावी रण में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आखिरकार आज उतर ही गए। ललन सिंह अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए प्रचार करने उतरे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नीलम देवी के लिए सड़क पर उतरे ललन सिंह, बोले.. मोकामा में सारा पुराना रिकॉर्ड टूटेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मोकामा के चुनावी रण में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आखिरकार आज उतर ही गए। ललन सिंह अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए प्रचार करने उतरे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोकामा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जोरदार हमला तो बोला ही साथ ही साथ यह दावा भी कर दिया कि 6 नवंबर को जब वोटों की गिनती होगी तो मोकामा में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंग। ललन सिंह के इस रोड शो के दौरान अनंत सिंह की पत्नी और आरजेडी की उम्मीदवार नीलम देवी मौजूद रही। नीलम देवी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीलम देवी के साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद के मोकामा के विधान पार्षद कार्तिक मास्टर भी नजर आएं। 


वहीं, अपने रोड शो में मोकामा पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोकामा में बीजेपी नेताओं की तरफ से किए जा रहे जीत के दावे को लेकरकहा कि बीजेपी के नेता केवल हवाबाजी कर रहे हैं मोकामा में ना तो उनकी चलने वाली है और ना ही गोपालगंज में वह जीत हासिल करने वाले हैं। ललन सिंह ने दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। 


बता दें कि, बिहार में आगामी 3 नवंबर को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह सीट मोकामा और गोपालगंज है। महागठबंधन की नज़रों से देखें तो  गोपालगंज विधानसभा सीट राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का होम जिला है तो वहीं दूसरे सीट मोकामा की बात करें तो यह राजद का सिटिंग है और यहां से पिछले 17 सालों से अनंत सिंह  जीत दर्ज करते आ रहे हैं। इसके साथ ही अब ललन सिंह भी मैदान में आ गए है। ललन सिंह यहां से सांसद भी है, इसलिए उनका अपना एक अलग वोट बैंक है।