दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित वजीरगंज में बसपा के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, जनसैलाब को देख गदगद हो गये चिंटू भैया, बोले..बदलाव निश्चित Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का उद्घाटन कल, देश-विदेश से सैलानियों का आना शुरू
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 21 Jun 2024 09:30:33 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: NEET पेपर लीक मामले के तार झारखंड की राजधानी रांची से भी जुड़ने की बात सामने आई है। मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस शुक्रवार को रांची पहुंची थी। जहां कांके रोड के ब्लॉक चौक में छापेमारी कर वहां रहने वाले बाप-बेटे को परीक्षा में सेटिंग कराने का आरोप में गिरफ्तार किया।
पिता अवधेश कुमार पर आरोप है कि बेटे को नीट एग्जाम पास करवाने के लिए उन्होंने एक शख्स को पैसे दिये थे। दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गयी है। हालांकि उनके परिजन इस आरोप को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि अवधेश कुमार और उनके बेटे को नीट पेपर लीक मामले में फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
NEET पेपर लीक मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेरठ जेल में बंद रवि अत्री गैंग से नालंदा के संजीव मुखिया उर्फ लूटेन और जहानाबाद के अतुल वत्स के जुड़े होने की बात आई सामने आई है। दोनों आरोपी फरार हो गये है। ईओयू की टीम ने नालंदा के नगरनौसा में NEET पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया उर्फ लूटन के घर छापेमारी की। हालांकि संजीव मुखिया घर पर नहीं मिला। वही मेरठ जेल में बंद रवि अन्नी का भी नाम इस मामले में अब सामने आया है। जो यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड है।
वही नालंदा के संजीव मुखिया और जहानाबाद के अतुल वत्स के रवि अत्री गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। पटना और नालंदा में इसी गैंग ने नीट का पेपर लीक करवाया था। बताया जाता है कि नालंदा के रहने वाले संजीव मुखिया का बेटा भी बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक का आरोपी है जो फिलहाल जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी था। नालंदा के उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के तौर पर वो कार्यरत है। कॉलेज में बिना किसी सूचना के वो पिछले कुछ दिनों से गायब है। घरवालों को भी नहीं पता है कि संजीव मुखिया कहां है।
इलाके के लोगों का कहना है कि बाप-बेटे ने गांव का नाम बदनाम कर दिया है। इनकी करतूतों से हमें भी शर्म आती है। बताया जाता है कि संजीव मुखिया उर्फ लूटन पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी था फिर गांव का मुखिया बना और पैसे के बल पर उसने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। बताया जाता है कि हरनौत विधानसभा से उसने अपनी पत्नी ममता कुमारी को एलजेपी से चुनाव लड़वाया था। लेकिन पत्नी चुनाव हार गई थी। सिपाही भर्ती परीक्षा, बीपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया का नाम आया था तब जेल भी जाना पड़ा था। उसका बेटा शिव कुमार भी बीपीएससी शिक्षक पेपर लीक का आरोपी है जो फिलहाल जेल में बंद है। दोनों बाप-बेटे पर प्रश्न पत्र आउट कराने का आरोप है।
बेटा तो जेल में बंद है लेकिन संजीव मुखिया फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में बाप-बेटे की करतूत की चर्चा हो रही है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक 14 लोगों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 5 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब नीट पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में बंद रवि अन्नी का नाम सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि रवि अन्नी गैंग ने ही पटना और नालंदा में प्रश्न पत्र लीक करवाया था। रवि अन्नी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक का मास्टरमाइंड है। यूपी के कई परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट कराने में उसका नाम आ चुका है। रवि अन्नी के बारे में ईओयू को यह जानकारी मिली है कि बिहार में उसके दो लोग है जो पेपर लीक कराने के काम में शामिल थे। नालंदा का संजीव मुखिया और जहानाबाद का अतुल वत्स दोनों फरार चल रहा है। जबकि रवि अन्नी ग्रेटर नोएडा के लिम्का गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पेपर लीक मामले में ही जेल में बंद हैं।