ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड से जुड़ा एक और खुलासा, संजीव मुखिया ने ही लीक कराया था बिहार की इस बड़ी परीक्षा का प्रश्नपत्र

PATNA: नीट पेपर लीक कांड में फरार चर रहे मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का एक और कारनामा सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच में खुलासा हुआ है कि संजीव मुखिया ने ही अपने बेटे शिव कुम

NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड से जुड़ा एक और खुलासा, संजीव मुखिया ने ही लीक कराया था बिहार की इस बड़ी परीक्षा का प्रश्नपत्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड में फरार चर रहे मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का एक और कारनामा सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई की जांच में खुलासा हुआ है कि संजीव मुखिया ने ही अपने बेटे शिव कुमार के साथ मिलकर बीपीएससी की तीसरे चरण की परीक्षा का पेपर लीक कराया था। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों के सेंटरों के पूरे गैंग की जानकारी इओयू को मिली है।


जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करने जा रही है। बीपीएससी पेपर लीक कांड से जुड़े कई सवालों के जवाब ईओयू को मिल चुके हैं। पुलिस जल्द ही इस पेपर लीक कांड में जुड़े लोगों तक पहुंच जाएगी। जांच के दौरान बीपीएससी के स्तर से भी गड़बड़ियों की बात सामने आ रही है। सात अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी ईओयू को मिली है। 


सिपाही बहाली के पेपर लीक केस में भी इसी गैंग का नाम प्रमुखता से सामने आया है।मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के गिरफ्तार बेटे शिव कुमार के अलाव अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान मुखिया गैंग कैसे काम करता है इसकी जानकारी भी सामने आई है। ईओयू को ठोस सबूत मिले हैं कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक में संजीव मुखिया का हाथ था। ईओयू जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।