ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

NEET पेपर लीक कांड का मुंगेर कनेक्शन : गिरफ्तार सेटर अमित आनंद के ननिहाल पहुंची पटना पुलिस

MUNGER : NEET पेपर लीक कांड की जांच कर रही पटना पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने अबतक कुल 14 लोगों को गिरफ्ता

NEET पेपर लीक कांड का मुंगेर कनेक्शन : गिरफ्तार सेटर अमित आनंद के ननिहाल पहुंची पटना पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : NEET पेपर लीक कांड की जांच कर रही पटना पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने अबतक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। नालंदा के बाद अब इस मामले में मुंगेर कनेक्शन भी सामने आया है। गिरफ्त में आए सेटर अमित आनंद के ननिहाल पहुंची पटना पुलिस की टीम ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।


पटना के शास्त्री नगर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार अमित आनंद के पास से बरामद आधार कार्ड के जरिए पटना पुलिस मुंगेर के बासुदेवपुर थाना अन्तर्गत 2 नंबर गुमटी स्थित अमित के नाना के घर पहुंची और उसके मामा करुण देव से आवश्यक पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि अमित आनंद खगड़िया के सोनबरसा का निवासी है। जब वह 5 वर्ष का था तब उसके पिता अचुदानंद सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। 


पिता की मौत के बाद अमित आनंद और उसका छोटा भाई अमन कुमार मुंगेर के 2 नंबर गुमटी स्थित अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करता था। मुंगेर के डीएवी स्कूल से दोनों भाइयों ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वर्ष 2012 में दोनों भाई अपने पैतृक घर खगड़िया चले गए थे। पटना पुलिस की टीम पेपर लीक के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए हर एक इनपुट पर जांच कर रही है।