ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंट नालंदा का लूटन कौन? : चपरासी से बन गया मुखिया : देशभर में बना चुका है अपना नेटवर्क

PATNA : पूरे देश में NEET पेपर लीक कांड को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अबतक इस मामले में पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पटना पुलिस जल्द ही पेपर लीक के

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंट नालंदा का लूटन कौन? : चपरासी से बन गया मुखिया : देशभर में बना चुका है अपना नेटवर्क
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पूरे देश में NEET पेपर लीक कांड को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अबतक इस मामले में पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पटना पुलिस जल्द ही पेपर लीक के मास्टरमाइंड कर पहुंच जाएगी। पेपर लीक करने का आरोप नालंदा के रहने वाले बाप-बेटे पर लगा है। संजीव मुखिया उर्फ लूटन और उसके बेटे शिव कुमार पर नीट का पेपर लीक करने का आरोप है।


दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में सरकार की भारी किरकिरी हो रही है। इस मामले में अबतक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस को शक है कि पेपर लीक करने में नालंदा के नगरनौसा प्रखंड स्थित भुतहाखार के रहने वाले संजीव मुखिया और उसका बेटा शिव कुमार दोनों शामिल हैं। बीपीएससी पेपर लीक मामले में शिव कुमार पहले से जेल में बंद है जबकि संजीव मुखिया को पुलिस तलाश कर रही है।


NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया उर्फ लूटन का नाम साल 2016 के सिपाही भर्ती परीक्षा के साथ-साथ बीपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं में सामने भी आया था। पेपर लीक करने के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों बाप-बेटे ने पूरे जिले का नाम बदनाम करने का काम किया है। ग्रामीण बताते हैं कि संजीव उर्फ लूटन पहले फोर्थ ग्रेड का कर्मचारी था और बाद में चुनाव लड़कर पंचायत का मुखिया बन गया।


संजीव मुखिया उर्फ लूटन के ऊपर पहले भी कई परीक्षा के पेपर लीक कराने के आरोप हैं। ग्रामीणों कहते हैं कि पैसे के दम पर संजीव मुखिया ने राजनीति में अपनी जगह बना ली थी। संजीव मुखिया की पत्नी ममता कुमारी हरनौत सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है। संजीव ने अपनी पत्नी को लोजपा का टिकट दिलाया था लेकिन चुनाव में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। संजीव के बेटे को पिछले दिनों बीपीएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब पुलिस को दोनों बाप-बेटा पर शक है। पुलिस संजीव मुखिया को तलाश कर रही है जबकि उसके बेटे शिव कुमार से भी पूछताछ कर सकती है। पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि संजीव मुखिया जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। शिक्षा मंत्रालय ने आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी को रिपोर्ट के साथ दिल्ली तलब किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता