समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
GAYA: मकर संक्रांति को अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के मौके पर तिलकूट की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता और तिलकूट की बात हो तो गया को कोई कैसे भूल सकता है। गया के तिलकुट का जलवा पूरे भारत वर्ष में है।
दरअसल, गया में डंगरा, टेकारी गया टाउन मे तिलकुट मुख्य रूप से बनाए जाते हैं। तिलकुट मे खासतौर पर चीनी, गुड़ और खोया का तिलकुट के लिये प्रसिद्ध है लेकिन बोधगया मे पिछले साल 2023 मे तिलकुट में एक नया प्रयोग किया गया। अब बोधगया प्रखंड क्षेत्र के इलरा गांव मे नीरा से तिलकुट तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने वाली कुमारी पुष्पा राज ने बताया कि नीरा से तिलकुट बनाने की शुरुआत पिछले वर्ष की थी। नीरा से वे तिलकुट, लाई, पेड़ा लडडू बना रही हैं। नीरा से तैयार तिलकुट डायबिटिज के मरीज भी खा सकते हैं।
बिहार में वर्ष 2016 में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू किया गया था। शराबबंदी कानून लागू होने के साथ ताड़ी बेचने वाले समाज के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई। इस समाज के लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने ताड़ी से नारी बनाने की योजना शुरू की। अब राज्य में बड़े पैमाने पर ताड़ी से नीरा बनाया जा रहा है। नीरा पीने के साथ ही उससे खाने के भी कई उत्पाद अब बनाए जाने लगे हैं। आज नीरा उत्पादन के मामले में गया जिला पूरे बिहार में सबसे अव्वल है।
पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इलरा गांव पहुंचे थे, और नीरा से तैयार लड्डू, पेड़ा, लाई और तिलकुट बनाने के उपकरणों का निरक्षण किया था। बोधगया में नीरा से तिलकूट बनाया जा रहा है। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है। इस मौके पर नीरा से बने तिलकूट की खूब डिमांड हो रही है। अभी दो सौ किलो का ऑडर आया है। मकर संक्रांति से पहले नीरा से बना तिलकूट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भेजा जाएगा। पिछले साल भी मुख्यमंत्री को नीरा से बना तिलकूट भेजा गया था। गया से प्रशांत पप्पू की रिपोर्ट..