ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

NDA से बेदखल मुकेश सहनी के लिए RJD का दरवाजा खुला, लालू के करीबी ने बताया एंट्री का फार्मूला

PATNA : बिहार एनडीए से बेदखल किए गए वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी आखिरकार गठबंधन के साथ जाएंगे? सहनी के भविष्य को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन आरजेडी ने मुकेश सहनी

NDA से बेदखल मुकेश सहनी के लिए RJD का दरवाजा खुला, लालू के करीबी ने बताया एंट्री का फार्मूला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार एनडीए से बेदखल किए गए वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी आखिरकार गठबंधन के साथ जाएंगे? सहनी के भविष्य को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन आरजेडी ने मुकेश सहनी के लिए दरवाजा खोल दिया है। लालू यादव के करीबी माने जाने वाले भोला यादव ने बताया है कि अगर सहनी आरजेडी में आना चाहते हैं तो उनकी एंट्री हो सकती है।


भोला यादव ने कहा है कि अगर मुकेश सहनी आरजेडी में शामिल होना चाहते हैं तो उनकी बिना शर्त एंट्री हो सकती है। भोला यादव ने कहा कि आरजेडी में आने वालों के लिए कोई शर्त नहीं है। आप चाहे तो आरजेडी का दामन थाम सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि मुकेश सहनी आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं बल्कि अपनी पार्टी का विलय करते हुए शामिल हो जाएं।


आरजेडी की तरफ से आए इस ऑफर के बाद अब मुकेश सहनी पर सबकी नजरें टिकी हुई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि मुकेश सहनी आरजेडी के इस ऑफर पर क्या रुख लेते हैं। लेकिन एक बात जरूर है कि मुकेश सहनी अपनी पार्टी का फिलहाल विलय करने के मूड में तो नहीं होंगे।


वहां विधानसभा उपचुनाव में जिस तरह मुकेश सहनी ने निषाद वोटरों पर अपनी पकड़ दिखाई उसके बाद वह उत्साह से भरे हुए हैं। यही वजह है कि वो जहां में तीसरे नंबर पर रहने के बावजूद उन्होंने बीजेपी की हार का जश्न मनाया था। यह बात सबको मालूम है कि आरजेडी में किसी की एंट्री या गठबंधन पर कोई भी अंतिम फैसला तेजस्वी यादव ही लेंगे।

टैग्स