ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

नक्सली हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ में 71 फीसदी मतदान, मिजोरम में 77.04% वोटिंग

DESK: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया। नक्सली हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ में 71 फीसदी मतदान हुआ। आज 20 सीटों के लिए वोटिंग हुई। हालांकि बस्तर संभाग में सुबह से

नक्सली हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ में 71 फीसदी मतदान, मिजोरम में 77.04% वोटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया। नक्सली हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ में 71 फीसदी मतदान हुआ। आज 20 सीटों के लिए वोटिंग हुई। हालांकि बस्तर संभाग में सुबह से ही तीन नक्सली घटनाएं सामने आ चुकी है। 


सुकमा में वोटिंग के शुरू होते ही नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हो गये। वही सुकमा और कांकेर में भी नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठेभेड़ की खबर आई। कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की बात सामने आ रही है। 


बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव होंगे। आज पहले चरण में 71 फीसदी मतदान संपन्न हुआ। मिजोरम में भी मतदान संपन्न हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 77.04% लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मिजोरम की सभी 40 सीटों पर आज चुनाव संपन्न हो गया।