1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 09, 2019, 2:52:06 PM
- फ़ोटो
GAYA: भाकपा माओवादियों के दो दिनों के बिहार और झारखंड बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. बंदी के चलते दुकानें बंद हैं जबकि सड़क पर इक्का दुक्का गाड़ियां चल रही हैं. नक्सलियों की बंदी के चलते जिले के इमामगंज, डुमरिया, शेरघाटी और आमस सहित कई इलाकों में इसका असर दिख रहा है. हालांकि सड़कों पर दो पहिया वाहन चल रहे हैं. कुछ इलाकों में कुछेक दुकानें भी खुली हुई हैं. पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ नक्सलियों ने बिहार और झारखंड में दो दिनों की बंदी का एलान किया है. गया से पंकज की रिपोर्ट