ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नवादा : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता, नहीं दर्ज हुआ केस

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से है, जहां एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लड़की का यौन शोषण करता रहा लेकिन जब उसकी नौकरी लग

नवादा : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता, नहीं दर्ज हुआ केस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से है, जहां एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लड़की का यौन शोषण करता रहा लेकिन जब उसकी नौकरी लगी तो उसने शादी से इनकार कर दिया। अब लड़की न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है।


घटना जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। पीड़ित लड़की की मानें तो साल 2020 में जब वह कन्हाई स्कूल में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान गांव के ही शंकर दयाल के बेटे मनीष कुमार से मुलाकात हुई। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों को प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगें।


इस बीच आरोपी युवक शादी का झांसा देकर लड़की के साथ यौन शोषण करता रहा। पिछले साल फरवरी महीने में जब उसकी सरकारी नौकरी लगी तो आरोपी युवक लड़की से दूरी बनाने लगा। जब लड़की ने जब लड़के से कहा कि अब तो उसकी सरकारी नौकरी लग गई है, अब शादी कर लेना चाहिए। लेकिन आरोपी युवक ने शादी के लिए सीधे तौर पर इनकार कर दिया।


अब पीड़ित लड़की न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को विवश है। पीड़ित लड़की ने थाने से लेकर एसपी तक से गुहार लगाई लेकिन एक साल बीतने के बावजूद उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बुधवार को एक बार फिर पीड़िता अपनी गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता का कहना है कि अगर एसपी साहब आज उसकी फरियाद नहीं सुनेंगे तो वह कोर्ट से न्याय की गुहार लगाएगी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता