नवादा में शख्स की संदेहास्पद स्थिती में मौत, पत्नी से विवाद के बाद गया था ससुराल

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 13, 2019, 3:06:00 PM

नवादा में शख्स की संदेहास्पद स्थिती में मौत, पत्नी से विवाद के बाद गया था ससुराल

- फ़ोटो

NAWADA: जिले के कौआकोल थाना इलाके के नजलीडीह में एक शख्स की संदेहास्पद मौत हो गई. मृतक की पहचान कृष्णा रविदास के रुप में की गई है. बताया जाता है कि कृष्णा रविदास जमुई के सिकंदरा थाना इलाके के बसई गांव का रहने वाला था और नजलीडीह में अपने ससुराल गया था. 11 अगस्त को कृष्णा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी. सोमवार की सुबह कृष्णा ससुराल आया इसी बीच उसकी मौत हो गई. कृष्णा के ससुर ने बताया कि गांव वालों ने जानकारी दी कि उनके दामाद खेत में अचेत होकर गिरे, जिसके बाद उसे पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट