ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नवादा में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : मामूली विवाद में नवादा के रजौला थाना इलाके के बैरिया मोड़ के पास लोहा कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जाता है है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA :  मामूली विवाद में नवादा के रजौला थाना इलाके के बैरिया मोड़ के पास लोहा कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. 

बताया जाता है है कि रजौली बायपास पर लोहा का कारोबार करने वाला दीपक शुक्रवार की शाम पिकअप से लोहा पहुंचाने गोपी मोड़ गया था. लोहा पहुंचा कर दुकान लौटने के दौरान बैरिया मोड पर पिकअप एक बाइक में सट गई. जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगा. 

झगड़ा बढ़ता देख पिकअप का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला और कारोबारी अकेला पड़ गया. इसी बीच बाइक सवार युवकों ने कारोबारी पर हमला कर दिया और उसे पिटने लगे. जब हमलावर का लगा कि कारोबारी की मौत हो गई है तो सब उसे छोड़कर भाग निकले. कुछ देर बाद कारोबारी को होश आया और उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. 

सूचना मिलते हीं परिजन घटना स्थल पर पहुंचें और उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत्तक की पहचान रजौली थाना इलाके के  बलिया गांव के रहने वाले दीपक कुमार के रुप में की गई है. दीपक लोहा का कारोबार करता था. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता