ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

नवरात्रि की धूम: बांग्ला पूजा पंडालों में खुले माता के पट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

PATNA/NAWADA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में नवरात्रि की धूम मची है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा हो रही है। बांग्ला विधि से होने वाले पूजा पंडालों में माता के

नवरात्रि की धूम: बांग्ला पूजा पंडालों में खुले माता के पट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/NAWADA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में नवरात्रि की धूम मची है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा हो रही है। बांग्ला विधि से होने वाले पूजा पंडालों में माता के पट शुक्रवार की देर शाम खोल दिए गए। माता के पट खुलने के साथ ही लोगों की भारी भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

पटना सिटी स्थित ऐतिहासिक मारूफगंज मंडी की बड़ी देवी, दलहट्टा के मझली देवी और नन्द गोला की छोटी देवी मां की बंगाली पद्धति से छठे दिन पूजा की गई। पूजा और आरती सम्पन्न होने के बाद छठे दिन माता के पट खोल दिए गए। माता के पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं और माता से अपने और अपने परिवार की सुख शांति की कामना कर रहे हैं।

उधर, नवादा शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित बांग्ला पूजा समिति के द्वारा आज मां के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए पहुंचे। नवादा रेलवे कॉलोनी में विगत कई दशकों से नवरात्रि के छठे दिन ही मां का पट भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। बांग्ला पद्धति से यहां कई दशकों से पूजा होती आ रही है। जहां रेलवे के स्टाफ और आसपास के लोग इस पूजा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।