ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

नेशनल रेसलर निशा दहिया और भाई की गोली मारकर हत्या, मां की हालत नाजुक

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है जहां नेशनल रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस घटना में निशा की मां गंभीर रूप से घायल

नेशनल रेसलर निशा दहिया और भाई की गोली मारकर हत्या, मां की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की  बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है जहां नेशनल रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस घटना में निशा की मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सोनीपत में बुधवार को हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना सोनीपत के हलालपुर गांव की है। डबल मर्डर की इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। वही घायल मृतका की मां को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 


खिलाड़ी निशा दहिया और उसके भाई सूरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की मां धनपति की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेजा है। गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग एकेडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 


फिलहाल गोली मारने के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। फिलहाल खरखोदा पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि 65 किलो वर्ग में निशा ने सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता था जिसके बाद पीएम मोदी ने निशा समेत अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी थी।