ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

नशे में धुत मुखिया ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, काफी मशक्कत के बाद लाया गया थाने

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आ रही है जहां एक मुखिया ने बिहार शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है।<

नशे में धुत मुखिया ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, काफी मशक्कत के बाद लाया गया थाने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आ रही है जहां एक मुखिया ने बिहार शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है।


रामनगर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक चौक पर नशे में धुत एक मुखिया ने जमकर हंगामा मचाया। शराब पीने के बाद वह इतने नशे में था कि वह क्या कर रहा है उसे भी मालूम नहीं था। शराबी मुखिया की पहचान नंदकिशोर के रुप में हुई है जो बीच सड़क पर वह घंटों हंगामा मचाता रहा।


 इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके जब पुलिस पहुंची ने देखा की वह हंगामा मचा रहा है। जिसके कारण यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया था। पुलिस ने रिक्शा बुलाया और किसी तरह उसे रिक्शे पर बिठाया। लेकिन वह बार बार रिक्शे से उतर जा रहा था। 


जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उसे रिक्शे पर बिठाया गया। रिक्शे पर पुलिस खुद भी बैठ गयी जिसके बाद उसे रामनगर पीएचसी ले जाया गया जहां उसकी जांच करायी गयी जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पीएचसी से उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां थाने में भी वह हंगामा मचाने लगा। पुलिस ने जब दोनों हाथ बांध दिया तब वह बार-बार हाथ को खोलने की धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता