ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

नशे की हालत में बैंक अधिकारी गिरफ्तार, कहा-टेंशन की वजह से पी ली थी शराब

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आई है जहां पंजाब नेशनल बैंक के एक वरीय अधिका

नशे की हालत में बैंक अधिकारी गिरफ्तार, कहा-टेंशन की वजह से पी ली थी शराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आई है जहां पंजाब नेशनल बैंक के एक वरीय अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। शराब के नशे में धुत अधिकारी हंगामा कर रहे थे। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 


मुंगेर के कोतवाली थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बेकापूर एक्सिस बैंक के पास एक शख्स शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने गश्ती दल को सूचना दी। जिसके बाद हंगामा करने वाले को गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइज टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। 


शराब के नशे में धुत व्यक्ति से जब पूछताछ की गयी तब उसने अपना विनोद कुमार बताया। पूरब सराय स्थित गायत्री नगर निवासी रामानंद चौधरी के बेटे विनोद कुमार बेकापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में वरीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पारिवारिक टेंशन की वजह से उसने शराब पी ली थी। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के बाद उसे जेल भेज दिया।

टैग्स