Hindi News / news / पटना: जल जमाव से पीड़ित लोगों को फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर जमकर...

पटना: जल जमाव से पीड़ित लोगों को फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर जमकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

1st Bihar Published by: Updated Oct 09, 2019, 3:10:23 PM

पटना: जल जमाव से पीड़ित लोगों को फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर जमकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी में सरकार की लापरवाही से नाराज और जल जमाव से पीड़ित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. नाराज लोगों ने सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया है और सड़क पर टायर जलाकर और रोड जामकर अपना विरोध जताया है. नाराज लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनलोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो वो लोग और उग्र प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि भारी बारिश के बाद राजधानी के निचले  इलाकों में अभी भी लोग जल जमाव की समस्या से परेशान हैं साथ ही कुछ इलाकों में पानी निकल जाने के बाद उन इलाकों में पानी जनित बीमारी से लोग परेशान हैं.

हालांकि सरकार ने जल जमाव से पीड़ित परिवारों के राहत के लिए कई उपाय किए हैं साथ ही जल जमाव इलाके में बीमारी नहीं फैल सके इस बात को लेकर उन इलाकों में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है.