ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

नालंदा में दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शयद ही कोई ऐसा गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, इसके र

नालंदा में दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शयद ही कोई ऐसा गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर सरकार के तरफ से भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग नियमों की अवहेलना करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नालंदा से जुड़ा हुआ है।  जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मूत हो गई है,जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा  जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है।  इसके साथ ही एक युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इसका इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


इस सड़क हादसे में मृत और घायल लोगों की पहचान हो गयी है। मृतक का नाम संतोष और जितेंद्र बताया जा रहा है। जबकि घायल युवक की पहचान गोली कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, जितेंद्र और गोलू आपाची बाइक से सवार होकर अपने परिवार वालों के यहां मकर संक्रांति के अवसर पर दही -चूड़ा पहुंचाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही संतोष की बाइक से इसकी टक्कर हो गई, जिससे ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संतोष और जितेंद्र को इन दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस मामले में फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को दे दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।