साक्षी मिश्रा के तर्ज पर नालंदा के प्रेमी युगल ने शादी का वीडियो किया वायरल, पुलिस से लगा रहा गुहार, देखें वीडियो

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Sep 27, 2019, 9:08:52 AM

साक्षी मिश्रा के तर्ज पर नालंदा के प्रेमी युगल ने शादी का वीडियो किया वायरल, पुलिस से लगा रहा गुहार, देखें वीडियो

- फ़ोटो

NALANDA : यूपी के बरेली की साक्षी मिश्रा के तर्ज पर नालंदा के प्रेमी युगल ने शादी करने का एक वीडियो वायरल किया है. वायरल वीडियो में प्रेमी युगल पुलिस से परिवार वालों को तंग ना करने की गुहार लगा रहा है. 


प्रेमी युगल नालंदा के गिरियक थाना इलाके का रहने वाला है.  प्रेमी जोड़े ने दो वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. पहला वीडियो 44 सेकंड का है, जिसमें बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट स्थित हनुमान मंदिर में दोनों शादी करते दिखाई दे रहे हैं. 


उसके बाद एक 34 सेकंड का दूसरा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें प्रेमिका कह रही है कि वह अपनी मर्जी से शादी की है. जहां भी है अपने पति के साथ है और बहुत खुश है. इसके साथ ही वह पुलिस से गुहार लगा रही है कि मेरे दोनों परिवार को हानि ना पहुंचाया जाए. वहीं वीडियो में प्रेमी जनता से अनुरोध कर रहा है कि मेरे घर वाले को कोई परेशान ना करें हम लोग अपनी मर्जी से शादी किए हैं और बहुत खुश हैं.


बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े एक ही गांव के रहनेवाले है. दो दिन पहले दोनों अपने घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद प्रेमिका के घर वालों ने पुलिस थाने में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया है. इसका पता जब लड़की को चला तो वह थाने पहुंची और अपहरण की बात को गलत बताते शादी करने की बात कही है.