ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

लव अफेयर को लेकर भारी बवाल: नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, रोड़ेबाजी में कई जवान घायल

NALANDA: नालंदा में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बहाल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल द

लव अफेयर को लेकर भारी बवाल: नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, रोड़ेबाजी में कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बहाल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। रोड़ेबाजी की घटना में एक पुलिस वैन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के सकचीसराय गांव की है।


दरअसल, सकचीसराय गांव निवासी 19 वर्षीय लड़की का 22 वर्षीय जीतन के साथ पिछले दो साल से लव अफेयर चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति से हैं, ऐसे में परिजनों का उनका रिश्ता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं था। इसी बीच दोनों घर से फरार हो गए और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दोनों ने एक पोस्ट डालकर शादी करने की बात बताई।


शादी की जानकारी मिलने के बाद लड़की के घर वाले आपे से बाहर हो गए और लड़के के घर पर हमला बोल दिया। लड़की के गुस्साए परिजनों ने लड़के के घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब लड़की के परिजनों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा।


बाद में मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। रोड़ेबाजी की घटना में कई पुलिस जवान घायल हो गए हैं जबकि पुलिस वैन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पहचान करने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।