Hindi News / news / जन्म देने के बाद निर्दयी मां ने नवजात को फेंका, आवाज सुन ग्रामीणों...

जन्म देने के बाद निर्दयी मां ने नवजात को फेंका, आवाज सुन ग्रामीणों ने बचायी जान

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Aug 10, 2020, 3:50:15 PM

जन्म देने के बाद निर्दयी मां ने नवजात को फेंका, आवाज सुन ग्रामीणों ने बचायी जान

- फ़ोटो

NALANDA : एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पिरोजपुर गांव से ममता को शर्मसार कर देने वाली एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां जन्म देने बाद निर्दयी मां ने अपने नवजात को जिंदा पुल के नीचे फेंक दिया और वह फरार हो गई.

नवजात की आवाज सुनकर ग्रामीणों पानी से बच्ची को निकालकर जान बचायी. बताया जाता है कि जब ग्रामीण पुल के पास से गुजर रहे थे. तभी बच्ची की रोने का आवाज आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने पुल के नीचे गये तो देखा कि एक बोरे में बंद बच्ची रो रही है.

बोरा को खोलकर देखा तो नवजात बच्ची जिंदा थी. इस बच्ची को ग्रामीण अपने पास रखे हुए हैं. आखिर एक मां इतनी निर्दयी क्यों हो गयी कि बच्ची को जन्म देने के बाद उसे बोरे में बंद कर पुल के नीचे फेंकने पर मजबूर हो गयी. ग्रामीण पूरी घटना का वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मिडिया पर वायरल कर रहे है. ताकि उसकी पहचान हो सकें.