1st Bihar Published by: Updated Oct 11, 2022, 12:44:12 PM
- फ़ोटो
NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां 24 से ज्यादा लोगों की एक साथ तबीयत बिगड़ गई। सभी लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वहां खाना खाने के बाद लगभग 24 लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
बिहारशरीफ मगध कालोनी गगनदीवान के रहने वाले कपिलदेव प्रसाद के बेटे तरुण कुमार का सगाई समारोह था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी ने खाना खाया। सुबह सभी को पेट दर्द, बुखार और उल्टी की शुरू हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बिहारशरीफ से लगभग 60 सगाई समारोह में शामिल होने के लिए वारसलीगंज गए थे। इसमें 24 से ज्यादा लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए।
बीमार लोगों में एक मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर डा लक्ष्मण कुमार ने जानकारी दी है कि सभी को खाना खाने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। वहीं अन्य मरीजों का इलाज भी जारी है।