1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 29, 2019, 9:50:28 AM
- फ़ोटो
NALANDA: इस वक्त की बड़ी ख़बर नालंदा से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दरअसल अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर के ड्राइवर और किसान की मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के वडीहा गांव की है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी वडीहा गांव के पास ट्रक के चालक ने अपना कंट्रोल खो दिया. जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और हादसे में चालक और एक किसान की मौत हो गई. घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है.