ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

पटना : अवैध संबंध को लेकर हुआ गुरुद्वारा के सेवक का मर्डर, अमरजीत सिंह हत्याकांड में नालंदा पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा

NALANDA : गुरुद्वारा के सेवक अमरजीत सिंह की हत्याकांड की गुत्थी को नालंदा पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने अमरजीत सिंह के मर्डर को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंध

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : गुरुद्वारा के सेवक अमरजीत सिंह की हत्याकांड की गुत्थी को नालंदा पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने अमरजीत सिंह के मर्डर को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंध को लेकर अपराधियों ने उनकी हत्या की. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. 


नालंदा पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में बताते हुए सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पटना गुरुद्वारा के सेवादार अमरजीत सिंह की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी. 2 अक्टूबर को कल्याणबिगहा ओपी के महतबर गांव में अपराधियों ने उन्हें गोली मारी थी. इस हत्याकांड में पुलिस ने हथियार कारतूस के साथ 4  बदमाशों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि मृतक अमरजीत सिंह पटना गुरुद्वारा में रहकर घर-घर जाकर सब्जी चावल सेवादार का काम किया करता था. इसी दौरान उसकी पहचान बदमाश विक्की की बहन से हो गई. उसकी बहन का अवैध संबंध पहले से किसी अंजनी नाम के शख्स के साथ था. 2 अक्टूबर को जब अमरजीत को इस बात का पता चला तो वह लड़की के साथ फरार हो गया.


जब दोनों की घर से भागने की बात की खबर विक्की और अंजनी को मिली. तो उन्होंने अपने एक दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर दोनों को फतुहा के समीप पकड़ लिया. इसके बाद बिहारशरीफ लकार अमरजीत को गोली मार दी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता