नहर में तैरता मिला शख्स का शव, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 05, 2019, 2:41:16 PM

नहर में तैरता मिला शख्स का शव, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक शख्स की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.  जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से शख्स की लाश नहर से बाहर निकाला. घटना कटेया थाना के परसौनी गांव की है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि यूपी में हत्या कर बिहार के बॉर्डर इलाके में युवक को फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट