Bihar Crime News: बिहार STF ने दो लाख के इनामी बूटन चौधरी को मुंबई से किया अरेस्ट, रणवीर सेना से रहा है पुराना नाता Bihar Crime News: बिहार STF ने दो लाख के इनामी बूटन चौधरी को मुंबई से किया अरेस्ट, रणवीर सेना से रहा है पुराना नाता Asia Cup 2025: भारतीय टीम में 2 स्पॉट के लिए कई दिग्गजों में जंग, असमंजस में पड़ी BCCI BSRTC Bus Ticket: दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार आने वालों के लिए बड़ी राहत, इस दिन से शुरू हो रही BSRTC की बसों की बुकिंग Patna Metro: पटना मेट्रों को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू हो सकता है ट्रायल रन Patna Metro: पटना मेट्रों को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू हो सकता है ट्रायल रन Bihar Politics: पूर्व विधायक बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, आरजेडी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव Bihar News: खतरे में गंगा में मौजूद देसी मछलियों का अस्तित्व, कहां से आईं अफ्रीकी कैटफिश Bihar Monsoon: बिहार के 20+ जिलों में नहीं हुई पर्याप्त वर्षा, अब भी बरकरार है सूखे का खतरा Bihar News: बिहार में यहां 8 सड़कों का निर्माण, खर्च होंगे ₹15.58 करोड़
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 19 Jan 2023 07:48:09 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : नागालैंड में होने जा रही विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बड़ा निर्णय लिया है। राजद इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल यहां अधिक से अधिक 11 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, नहीं तो कम से कम राजद यहां 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी ने दी है।
बता दें कि, राजद ने नागालैंड के अध्यक्ष से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है। पार्टी अपने संभावित उम्मीदवारों के लिए छानबीन करेगी। इसको लेकर राजद के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बहुत जल्दी ही नागालैंड जाएगी। इस बात की जानकारी खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और नागालैंड प्रभारी श्याम रजक ने दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद नागालैंड में हर हाल में चुनाव लड़ेगी भले ही वह 6 सीट पर चुनाव क्यों ना लड़े लेकिन चुनाव लड़ने कोई समझौता नहीं होगा। मालूम हो कि हाल ही में नागालैंड राजद के प्रतिनिधिमंडल में पटना आकर पार्टी के लालू यादव के बाद सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ कि पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। साथ ही साथ अब इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि खुद तेजस्वी यादव यहां जाकर प्रचार-प्रसार भी करेंगे। हालांकि, यह कब जाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
जानकारी हो कि निर्वाचन आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है जहां त्रिपुरा में एक चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा।तो वहीं, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि इन तीनों राज्यों में वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।
आपको बताते चलें कि नागालैंड चुनाव को लेकर अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2023 होगी। वहीं, नाम वापसी की तारीख 10 फरवरी निर्धारित की गई है। जबकि मतदान 27 फरवरी 2023 को किया जाएगा। इसके बाद अगले महीने यानी मार्च में 2 तारीख को वोटों की गिनती होगी।