1st Bihar Published by: Updated Oct 25, 2022, 7:23:06 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से आ रही है जहां कोसी के शाखा नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चों को अभी तक नदीं से निकाला नहीं जा सका है। स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। घटना भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ गांव की है जहां इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।