ब्रेकिंग न्यूज़

Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानें... पूजा विधि और शुभ मुहूर्त Bihar News: परिवहन निगम की बसों में यात्रा करते समय कैश की झंझट हमेशा के लिए ख़त्म, यात्रियों में ख़ुशी की लहर.. Bihar Crime News: PFI का पूर्व बिहार प्रमुख महबूब आलम नदवी अरेस्ट, NIA की टीम ने किशनगंज से दबोचा, ओमान में छिपा था दो साल Bihar Crime News: PFI का पूर्व बिहार प्रमुख महबूब आलम नदवी अरेस्ट, NIA की टीम ने किशनगंज से दबोचा, ओमान में छिपा था दो साल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : 10 हज़ार रुपए के लिए ऑनलाइन पोर्टल में हुआ यह अपडेट, अब इन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया

नाबालिग लड़की के अपहरण का खुलासा, लूट की झूठी साजिश रचने वाले दंपति भी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 26 Aug 2024 08:26:34 PM IST

नाबालिग लड़की के अपहरण का खुलासा, लूट की झूठी साजिश रचने वाले दंपति भी गिरफ्तार

- फ़ोटो

NAWADA/SARAN: नवादा में लूट की झूठी साजिश रचने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही सारण में नाबालिग लड़की के अपहरण का खुलासा पुलिस ने किया है। वही अन्य नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया जिन्हें अनैतिक व्यापार के लिए रखा गया था। नवादा और सारण की पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


सबसे पहले बात नवादा की करते हैं जहां लूट की झूठी साजिश रचने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेलार गांव निवासी विकास और उसकी पत्नी नीतू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 25 अगस्त को नीतू ने धमौल थाने को लिखित आवेदन दिया था कि उसके साथ धमौल के बड़े पुल के पास 80 हजार कैश और सोने की चेन की लूट लिया गया है। मामले की पुलिस ने जांच की तब पता चला कि नीतू ने एक शख्स रौशन कुमार को फंसाने के लिए लूट की झूठी साजिश रची थी। इस षड्यंत्र का खुलासा पुलिस ने कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। दोनों पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर रौशन को फंसाने के पीछे उनकी मंशा क्या थी? पूछताछ के बाद दोनों पति-पत्नी को जेल भेजा जाएगा। जिसकी तैयारी में पुलिस जुटी है। 


वही सारण के गरखा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़क का अपहरण किया गया था। इस घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया। अगवा लड़की के अलावे अन्य पीड़िता को भी मुक्त कराया गया है। 25.08.24 को गरखा थाना अंतर्गत काण्ड संख्या- 534/24, दिनांक- 25/08/24, धारा- 137(2)/96/3(5) BNS दर्ज किया गया | इस काण्ड में आवेदिका रेखा देवी पति- प्रकाश भारती, ग्राम- चैनपुर, थाना- गरखा, जिला- सारण के द्वारा अपनी नाबालिक  पुत्री को उनके ही गाँव के टिंकू कुमार गिरी, उम्र- 18 वर्ष के द्वारा शादी के नियत से अपहरण की बात बतायी गयी | काण्ड में अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में टीम गठित किया गया | गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता को मध्य प्रदेश स्थित सिंघरौली जिला अंतर्गत मोरवां से 24 घंटे के अन्दर स्थानीय थाना के सहयोग से अपहृता को बरामद किया गया तथा उसके अलावा वहां से अन्य नाबालिक लड़कियों को जिन्हें अनैतिक व्यापार के लिए रखा गया था को रेस्क्यू किया गया है | इस प्रकार काण्ड का सफल उदभेदन किया गया | 


टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी-

(1)   पुलिस उपाधीक्षक -सह- थानाध्यक्ष, गरखा ईशा गुप्ता 

(2)   अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार

(3)   पु०अ०नि० अमान असरफ 

(4)   परि० पु०अ०नि० राजीव कुमार 

(5)   परि० पु०अ०नि० संजय कुमार