ब्रेकिंग
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलागिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलागिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत

नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में जामा मस्जिद का इमाम गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम मो०.रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर पुलिस इमाम को गिर

नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में जामा मस्जिद का इमाम गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम मो०.रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर पुलिस इमाम को गिरफ्तार करने के लिए मुजफ्फरपुर आई थी। इमाम की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक नगर थाना में पहुंच गये। समर्थक यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर किस जुर्म में उन्हें पुलिस ने पकड़ा है। 


दरअसल पूरा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने का है। जब कल्याणपुर थाने की पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और नगर थाने के पुलिस की मदद से छापेमारी करते हुए मो० रिजवान को गिरफ्तार कर नगर थाने लेकर पहुंची तब देखते ही देखते जामा मस्जिद के इमाम मो० रिजवान के एक दर्जन से अधिक समर्थक नगर थाने पर पहुंच गए और यह पता लगाने की कोशिश करने लगे की इमाम को आखिर गिरफ्तार क्यों किया गया?


कल्याणपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने बताया कि बीते महीने 1 अक्टूबर को नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसके बाद वरीय पुलिस के नेतृत्व में मामले की जांच की गयी और मुज़फ्फरपुर में प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब समस्तीपुर पुलिस अपने साथ ले गई है जहां इमाम से पूछताछ की जाएगी।


वही तिलक मैदान जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मेरा चचेरा भतीजा और भतीजी का मामला हैं जिसे लेकर समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था। 20 सालों से मुजफ्फरपुर में ही रह रहा हूं मेरा उन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है इसे लेकर हमने पुलिस के वरीय पदाधिकारी को भी आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता