ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसाबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसा

‘कह ही दिया है डीएम को वे देख लेंगे.. घटना घटी है तो मदद दिया ही जाएगा’ मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर CM नीतीश का संवेदनहीन बयान; DSP ने भी कह दी शर्मनाक बात

MUZAFFARPUR: सीएम नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर दौरे के बीच बागमदी नदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवेदनहीन बयान सामने आया है। मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री स

‘कह ही दिया है डीएम को वे देख लेंगे.. घटना घटी है तो मदद दिया ही जाएगा’ मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर CM नीतीश का संवेदनहीन बयान; DSP ने भी कह दी शर्मनाक बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: सीएम नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर दौरे के बीच बागमदी नदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवेदनहीन बयान सामने आया है। मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री से जब मीडिया ने नाव हादसे से जुड़ा सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसा हो ही गया है तो मदद तो दिया ही जाएगा। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ने तो इतना तक कह दिया कि NDRF और SDRF की टीम किसी घटना के लिए तैयार होकर नहीं बैठी रहती है, आ जाएगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने के लिए पहुंचने ही वाले थे कि इससे ठीक पहले गायघाट थाना क्षेत्र में बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। जब मीडियाकर्मियों ने नाव हादसे से जुड़ा सवाल मुख्यमंत्री से पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि, ‘अभी कह ही दिया है डीएम को वे देख लेंगे.. घटना घट ही गई है तो उसके देखेगा और जो लोग भी इससे पीड़ित हुए हैं उनके परिवार को तो मदद दिया ही जाएगा’। इतने बड़े हादसे के पर मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।


उधर, हादसे के करीब एक घंटे बीत जाने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी से जब मीडियाकर्मियों ने एनडीआरएफ की टीम को पहुंचने में हुई देरी पर सवाल पूछा तो डीएसपी साहब झल्ला उठे और कह दिया कि, 'मुजफ्फरपुर और यहां की दूरी क्या है बताईए जरा आप ही.. तुरंत अगर बैठा हो इसी के इंतजार में कि कोई घटना घटेगी और हम तैयारी में हैं.. सूचना मिली है और वे तैयार हैं.. मैं बाहर था और तैयारी हालत में था तो तुरंत पहुंच गया’।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता