ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, आज 150 लोगों को काटा, घर से निकलना हुआ मुश्किल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। आवारा कुत्तों के शिकार मरीज कई इलाकों से सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच पहुंचे थे। सोमवार को करीब सौ मरीज एंटी रैबीज की सूई लेन

मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, आज 150 लोगों को काटा, घर से निकलना हुआ मुश्किल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। आवारा कुत्तों के शिकार मरीज कई इलाकों से सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच पहुंचे थे। सोमवार को करीब सौ मरीज एंटी रैबीज की सूई लेने मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल आए थे तो वही SKMCH में 50 से अधिक मरीज सुई लगवाने पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि उन्हें अब आवारा कुत्तों से डर लगने लगा है।


लोगों का कहा है कि अब तो घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कब कहां ये आवारा कुत्ते हमला कर देंगे कहा नहीं जा सकता। सोमवार को सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच में एक साथ इतनी संख्या में पहुंचे मरीज को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गये। मरीजों की संख्या इतनी थी कि अस्पताल में लंबी कतार लग गयी। सदर अस्पताल के कर्मी ने बताया कि इधर एंटी  रैबीज की सूई लेने के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। 


सोमवार को तो सुई लगवाने के लिए करीब 100 मरीज पहुंचे थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल में दवा की कमी नहीं है। यदि दवा की कमी होती है तो सेंट्रल स्टोर से दवाईयां मंगा ली जाती है। पीड़ितों ने बताया कि सड़क पर जा रहे थे तभी अचानक कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। पैर को काटकर जख्मी कर दिया। जिला स्वास्थ्य विभाग की माने तो जिले में13 दिनों के भीतर करीब चार हजार एंटी रैबीज की दवा की खपत हो चुकी है। अचानक इतनी तादाद में मरीजों के अस्पताल पहुंचने से डॉक्टर भी हैरान हैं।