ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें

मुजफ्फरपुर में बीच बाजार से महिला को पहले अगवा करके लूटा, फिर घर जाने के लिए भाड़े के 50 रूपये भी दिये

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सक्रिय लूटेरों ने लूट की एक घटना को अंजाम देने वालों ने बीच बाजार से महिला को अगवा कर लिया. महिला सड़क पर जा रही थी तो लुटेरों ने सोनू की मम्मी आवा

मुजफ्फरपुर में बीच बाजार से महिला को पहले अगवा करके लूटा, फिर घर जाने के लिए भाड़े के 50 रूपये भी दिये
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सक्रिय लूटेरों ने लूट की एक घटना को अंजाम देने वालों ने बीच बाजार से महिला को अगवा कर लिया. महिला सड़क पर जा रही थी तो लुटेरों ने सोनू की मम्मी आवाज लगायी. महिला रूकी तो उसे अगवा कर लिया गया. शरीर के गहने से लेकर नगद रूपये लूट लिये और फिर 8 किलोमीटर दूर जाकर छोड़ दिया. महिला रोने लगी तो घर लौटने के लिए 50 रूपया भी दिया. पुलिस कह रही है कि मामले की छानबीन की जा रही है.


बीच बाजार से महिला का अपहरण औऱ लूट

लूट की ये अनोखी वारदात शहर के भगवानपुर चौक पर बीच बाजार हुई. महिला को अगवा कर ऑटो से अगवा कर लिया गया. फिर उसके सारे सामान लूट लिये गये. लूट की शिकार बनी महिला रंजना शर्मा ने पुलिस में एफआईआर करायी है. महिला ने बताया कि वह मुशहरी थाना क्षेत्र के मेघ गांव की रहने वाली है.


 उनका मायका मुजफ्फरपुर शहर में भगवानपुर चौक के पास सहजानंद कॉलोनी में है. गुरूवार को वह अपने देवर के साथ मनियारी गयी थी. वहां से ऑटो से लौट कर अपने मायके जा रही थी. ऑटो पर दूसरे लोग भी सवार थे, जो रास्ते में उतक गये. भगवानपुर चौक पर महिला ऑटो से उतरी औऱ पैदल अपने मायके की ओर जाने लगी.


पीडित महिला ने बताया कि कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि पीछे से किसी ने आवाज लगायी सोनू की मम्मी. वह रूक गयी औऱ उस आदमी से कहा कि वह सोनू की मम्मी नहीं है. तभी उस आदमी के साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने महिला का मुंह दबा दिया औऱ सफेद रंग की एक कार में बिठा दिया. कार में उससे कहा गया कि जान मार देंगे. जान की सलामती चाहती है तो पास में जो कुछ है वह सौंप दे.


दो लाख के गहने, मोबाइल औऱ पैसे लूटे

पीड़ित महिला रंजना शर्मा ने बताया कि लुटेरों ने करीब 2 लाख रूपये के गहने, मोबाइल और पास में मौजूद 5 हजार रूपये लूट लिये. महिला ने बताया कि कार में ही उसे शहर से बाहर रेवा रोड में ले जाया गया. उस दौरान उसके सारे सामान लूट लिये गये. 


घर जाने के लिए 50 रूपये दिये

महिला ने बताया कि उसे शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ले जाकर लुटेरों ने बीच रोड पर उतार दिया. महिला रोने लगी कि उसके पास एक रूपया नहीं है, वह घर कैसे जायेगी. इसके बाद एक लुटेरे ने उसे 50 रूपये दिये और कहा कि इसी पैसे से ऑटो या बस पकड कर घर चली जाना. फिर वे सब वहां से निकल गये.


छानबीन में जुटी पुलिस

मामले की प्राथमिकी मुजफ्फरपुर के सदर थाने में दर्ज करायी गयी है. सदर थाने के थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में ऑटो चालक की भूमिका गड़बड़ लग रही है. पुलिस उसकी पहचान करने में लगी है. घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. 


टैग्स