Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी के युवा जिला अध्यक्ष का मर्डर, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी के युवा जिला अध्यक्ष का मर्डर, इलाके में सनसनी

1st Bihar Published by: Updated Jan 14, 2021, 8:47:08 AM

मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी के युवा जिला अध्यक्ष का मर्डर, इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर  से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी आए दिन पुलिस को चैंलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना इलाके के पकड़ी गांव की है, जहां आपसी विवाद में जिम संचालक सह भीम आर्मी के युवा जिला अध्यक्ष रोनोजीत कुमार उर्फ जॉन की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं जॉन की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी से जुड़े लोग मौके पर पहुंचने लगे हैं.