ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

सरकारी भवन को बनाया शराब का गोदाम, 135 कार्टन विदेशी वाइन बरामद, मुखिया समेत 7 पर FIR दर्ज

MUZAFFARPUR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब की तस्करी करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। ताजा मामला मुज

सरकारी भवन को बनाया शराब का गोदाम, 135 कार्टन विदेशी वाइन बरामद, मुखिया समेत 7 पर FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब की तस्करी करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां शराब तस्करों ने सरकारी भवन को ही शराब का गोदाम बना डाला। पारू में महिला विकास मंडल के भवन से 135 कार्टन शराब पुलिस ने जब्त किया है। मुखिया समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 


उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने पारू थाना क्षेत्र के फंदा गांव में एक सरकारी भवन से 135 कार्टन अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। इस दौरान किसी भी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शराब भवन के अंदर एक कमरे में बोरे से ढककर छिपाकर रखा गया था। सरकारी भवन पर महिला विकास मंडल का बोर्ड लगा था। इसकी देखरेख का जिम्मा चिंतामणपुर पंचायत की मुखिया के पति मोती राम को सौंपा गया था। पुलिस टीम ने जब कमरे की तलाशी ली। तो इसमें यूपी निर्मित आफिसर च्वाइस, ब्लैक डॉग, ग्रीन लेवल और रायल चैलेंजर ब्रांड की शराब बरामद की गयी। 


उत्पाद इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि पारू प्रखंड के एक सरकारी भवन में शराब की खेप छिपाने की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर शराब जब्त की गई। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर धंधेबाज फरार हो गए। मामले में चिंतामणपुर पंचायत के मुखिया पति मोती राम, फंदा गांव का संदीप सिंह, नीतेश सिंह, मोहम्मद आबिद, रंजन सिंह, भिखनपुरा का जयनाथ राय, सरैया मधौल का विक्रम राय पर उत्पाद अधिनियम की धारा में अभियोग दर्ज किया गया है। धंधेबाजों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता