1st Bihar Published by: Updated May 12, 2022, 7:13:50 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आइसक्रीम फैक्ट्री में ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये हैं।
घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण सही कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना मोतीपुर स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री की है।
बताया जाता है कि आइसक्रीम फैक्ट्री के कंप्रेशर में ब्लास्ट होने से यह घटना हुई है। एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
