ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Muzaffarpur Crime News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला, CO को आग में धकेलने की कोशिश; पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया और स

Muzaffarpur Crime News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला, CO को आग में धकेलने की कोशिश; पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया और सीओ समेत अन्य कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रशासन की टीम मुसहरी थाना क्षेत्र के आथर बंशमन के रमई नगर पहुंची थी।


दरअसल, बोचहां सीओ विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए रमई नगर पहुंची थी। प्रशासन की टीम को देखते ही अतिक्रममकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने हटाए गए मलबे में आग लगा दी। और सीओ समेत अन्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कर्मियों को वहां से सुरक्षित निकाला।


हंगामें के कारण उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी उमेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। पूनम देवी और उनके पति उमेश चौधरी को करीब एक दशक पहले बासगीत का पर्चा मिला था। सरकार की तरफ से उन्हें तीन डिसमिल भूमि आवंटित की गई थी लेकिन दूसरा पक्ष जिसका नाम भी उमेश चौधरी और उसकी पत्नी का नाम पूनम देवी है उन्होंने जमीन पर कब्जा कर रखा है।


एक नाम होने की वजह से आरोपियों ने उक्त जमीन पर झोपड़ी और दुकान बनाकर कब्जा कर रखा है। इसी जमीन को खाली कराने के लिए एसडीओ पूर्वी के निर्देश से अंचलाधिकारी दो अंचल गार्ड और राजस्व कर्मचारी के साथ उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहुंचे थे, तभी अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया और प्रशासन की टीम के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की।


इसम मामले में बोचहां सीओ ने मुशहरी थाना में 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं स्थानीय जन प्रतिनिधियों का कहना है कि सीओ ने सबसे पहले किसी महिला पर हाथ चला दिया था, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए थे।