Bihar News: नीतीश सरकार ने 55 सरकारी वकील और लोक अभियोजक नियुक्ति किया, विधि विभाग ने DM को भेजी जानकारी, जानें... चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में न्यूकमर्स संग कितना भेदभाव? धरी रह जाती है प्रतिभा? पंकज त्रिपाठी ने खोल दिया पूरा काला-चिट्ठा Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए? Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए? Bihar News: बिहार में डोमिसाइल नीति पर बवाल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र; सरकार के खिलाफ नारेबाजी
1st Bihar Published by: Updated Sat, 25 Jun 2022 09:43:55 AM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा की है, जहां 46 साल के विचाराधीन कैदी सोनेलाल राय की शुक्रवार रात SKMCH में मौत हो गई। मृतक की पहचान करजा थाना के रक्शा पश्चिमी गांव के रहने वाले सोनेलाल राय के रूप में की गई है। दरअसल, देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि मृतक सोनेलाल राय की गिरफ्तारी शराब मामले में की गई थी। 13 नवंबर 2021 को उसे सेंट्रल जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि सोनेलाल राय की तबियत लगातार खराब ही रहती थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया। शनिवार को मेडिकल बोर्ड व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जायेगा और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। कैदी के मौत की पुष्टि जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने की है।
जानकारी के अनुसार, करजा थाना की पुलिस ने सोनेलाल को गिरफ्तार किया था। शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने क आरोप में उसे पकड़ा गया था। जेल में आने के बाद से ही उसकी तबियत खराब रहने लगी। बताया जा रहा है कि जेल में शराब नहीं मिलने के कारण उसकी हालत खराब होने लगी थी। वहीं SKMCH में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।