1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 06, 2024, 7:46:12 PM
- फ़ोटो
ROHTAS: कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल में अचानक ऊफान आ गया। वॉटरफॉल का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिसके कारण वन विभाग ने वॉटरफॉल के आसपास जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दो किलोमीटर पहले ही प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है।
अचानक वॉटरफॉल में आई पानी की तेज धार के कारण वाटरफॉल के झरना में पानी में नहा रहे लोग भाग खड़े हुए। बता दें कि तेज-बहाव के कारण झरना के पानी में लोगों के बह जाने की भी घटना होते रहती है। ऐसे में वन विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है कि कोई भी पर्यटक या व्यक्ति पानी के निकट नहीं जाए। वाटरफॉल के रफ्तार को देखते हुए वहां घूमने गए लोग भी भागने लगे।
जब भी कैमूर पहाड़ी के ऊपर मूसलाधार बारिश होती है तब तुतला भवानी जलप्रपात का कुछ इसी तरह का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। जिला मुख्यालय सासाराम से लगभग 35 किलोमीटर दूर कैमूर पहाड़ी में तुतला भवानी देवी स्थान के बगल में यह प्रसिद्ध वॉटरफॉल गिरता है लेकिन आज इसका अद्भुत और रौद्र रूप देखने को मिला है।