ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

मूर्ति विसर्जन के दौरान नालंदा में बवाल, पथराव में 4 लोग घायल

NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान रोड़ेबाजी और गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया। इस घटन

मूर्ति विसर्जन के दौरान नालंदा में बवाल, पथराव में 4 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान रोड़ेबाजी और गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया। इस घटना में करीब 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं जिसमें से एक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है जहां इलाज जारी है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि हेगनपुरा गांव के कुछ लड़के मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे इसी दौरान डांस करने को लेकर विवाद हुआ इसके बाद दोनों पक्ष की ओर से रोड़ेबाजी  ,चाकू बाजी और फायरिंग भी किया गया। एक व्यक्ति तलवार लगने से जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना की पुलिस सोहसराय थाना की पुलिस और सदर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है आधा घंटा तक यह इलाका पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। 


जख्मी गुड्डू कुमार ने बताया कि कुछ लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे और गाना बजाना कर रहे थे इसी बीच में विवाद उत्पन्न हुआ और विवाद के बाद लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना  शुरू कर दिया इसी क्रम में हम अपने घर में थे उसी दौरान कुछ लोग तलवार और चाकू लेकर आए और हमला फरार हो गये। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गांव के 4 लोग ही बुरी तरह से जख्मी हैं।


टैग्स