ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

मूर्ति विसर्जन के 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के बोहरबा में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर फायरिंग की गयी। इस घटना में बोहरवा के रहने वाले

मूर्ति विसर्जन के 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के बोहरबा में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर फायरिंग की गयी। इस घटना में बोहरवा के रहने वाले अरविंद यादव (45) को पेट में गोली लग गयी जबकि दूसरे व्यक्ति सनोज यादव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 


शुक्रवार की देर शाम हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दोनों घायलों को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का ईलाज जारी है। घटना को लेकर पीड़ित के भाई आनंद कुमार यादव ने बताया कि वे लोग शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे कोरबा से सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकले थे। इसी दौरान पप्पू यादव, गुड्डू यादव, कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू, शिवनंदन यादव, राजन यादव, बाबू यादव सहित 10-15 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गये और फायरिंग करनी शुरू कर दी।


मूर्ति विसर्जन को जा रहे झुंड में पर इन लोगों ने 20 से 25 राउंड गोलियां बरसायी। जिसमें एक गोली उनके भाई अरविंद यादव को पेट में लग गई वही सनोज को हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सहरसा के गांधी पथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का ईलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।