ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

सुबह-सवेरे बड़ा हादसा : बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, कई लोग बुरी तरह जख्मी

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया. इस हादसे की चपेट में करीब 2 दर्जन लोग आ गए. सभी को मलबे से बाहर निकाल

सुबह-सवेरे बड़ा हादसा : बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, कई लोग बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया. इस हादसे की चपेट में करीब 2 दर्जन लोग आ गए. सभी को मलबे से बाहर निकाला गया. वहीं, 14 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ये फ्लाईओवर बन रहा था. इसका एक हिस्सा शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर गिर गया. हादसे में 14 मजदूर जख्मी हो गए. डीसीपी मंजूनाथ सिंघे ने बताया कि हादसे में कोई भी लापता नहीं है. ना ही किसी मजदूर की जान गई है. यह हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. हादसे वाली जगह से 21 लोगों को निकाला गया है. 


पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 14 मजदूरों के जख्मी होने की खबर है. सभी को बीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया.