Hindi News / news / मुंबई: बायकुला के लकड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

मुंबई: बायकुला के लकड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 28, 2019, 7:40:39 AM

मुंबई: बायकुला के लकड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

- फ़ोटो

MUMBAI: ख़बर मुंबई से है, जहां बायकुला के लकड़ी मार्केट में अहले सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि इसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं हैं, वहीं आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया. बताया जा रहा है कि अहले सुबह मुस्तफा मार्केट में भीषण आग लग गई. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने 10 वाटर टैंकर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं आग लगने से लाखों के नुकसान होने का अनुमान है.