ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, बेटे निशांत भी रहे मौजूद

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीती

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, बेटे निशांत भी रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास में परिवार के सदस्यों के साथ डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके बेटे निशांत भी मौजूद थे।


लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर निशांत ने भी डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्घ्य देते हुए प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी और भतीजी छठव्रत करती हैं।


मुख्यमंत्री आवास पर इस मौके पर परिवार के सभी लोग मौजूद थे। छठ को लेकर मुख्यमंत्री आवास में खासा उत्साह देखने को मिला। कल सोमवार की सुबह छठव्रती और श्रद्धालु उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। जिसके बाद छठव्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही कल महापर्व छठ का समापन होगा।

टैग्स