ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 जिलों के सामुदायिक किचन का वर्चुअल टूर किया, HIT COVID एप भी CM ने किया लॉन्च

PATNA: कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने पूरे बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन के दौरान सरकार के द्वारा सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है। गरीब, मजदू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 जिलों के सामुदायिक किचन का वर्चुअल टूर किया, HIT COVID एप भी CM ने किया लॉन्च
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने पूरे बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन के दौरान सरकार के द्वारा सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी है। गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोग भूखे नहीं रह पाए इसी उद्धेश्य से सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गयी। जहां सुबह में नाश्ता के साथ दोपहर और रात में भोजन की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के 15 जिलों के सामुदायिक किचन का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने सामुदायिक किचन का वर्चुअल टूर किया और जिलों के डीएम से बातचीत कर किचन का हाल जाना। 


एक अणे मार्ग स्थित आवास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 जिलों के सामुदायिक किचेन का वर्चुअल टूर किया। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने HIT COVID एप भी लॉन्च किया। लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा ना रहे इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, मुंगेर,जमुई,लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय और बांका में चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का आज उन्होंने वर्चुअल टूर किया।