ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी!, देर रात पुलिस को आया धमकी भरा कॉल

DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी!, देर रात पुलिस को आया धमकी भरा कॉल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी शख्स ने सोमवार की देर रात पुलिस को कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, मुंडका के रहने वाले आरोपी जय प्रकाश ने सोमवार की देर रात पीसीआर कॉल कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इस कॉल के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने थोड़ी ही देर में जय प्रकाश को धर दबोचा।


पुलिस की मानें तो आरोपी जय प्रकाश का दिल्ली के गुलाबी बाग में इलाज चल रहा है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है।