ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

मुकेश सहनी से मुलाकात के बाद बोले चिराग पासवान, बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है..यह बेहद चिंता का विषय है

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी से केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुलाकात की। बता दें

मुकेश सहनी से मुलाकात के बाद बोले चिराग पासवान, बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है..यह बेहद चिंता का विषय है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी से केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुलाकात की। बता दें कि पिछले दिनों मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या पर दी गयी थी। पिता के श्राद्धकर्म के बाद मुकेश सहनी पटना पहुंचे थे। जहां चिराग पासवान ने मुकेश सहनी से मिलकर इस घटना पर दुख जताया और संवेदना प्रकट की। 


मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब यह घटना हुई तब से मुकेश सहनी गांव में थे आज आए तो उनसे मुलाकात की। हालांकि फोन पर उनसे लगातार बातचीत हो रही थी। उन्होंने खुद अपने पिता को खोया है तो मैं जानता हूं कि ऐसे में आपकी मानसिक स्थिति क्या रहती है? ऐसे में कोई भी शब्द आपके मन को शांत नहीं कर सकता है। वैसे में घटना इतनी हृदयविदायक हो जहां पर इस तरीके से हत्या कर दी गयी हो। ऐसे में इस बात को सीने में उतार पाना बहुत कठिन होता है। 


चिराग पासवान ने कहा कि आज उनसे मिलकर गले लगा सिर्फ अपनी तरफ से संवेदना देने का प्रयास किया। ऊपर वाला उनकी आत्मा का शांति दें और परिवार को हिम्मत दें यह प्रार्थना करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है यह चिंता का विषय है। इस घटना में तुरंत गिरफ्तारी हुई उम्मीद करते हैं कि घटना होने के बाद जो अलर्ट हुआ आगे से कोई घटना नहीं घटे इसके लिए तत्परता से काम करने की जरूरत है। परिवार का सदस्य बनकर आज उनसे मुलाकात करने आया हूं। 









टैग्स