ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

मुबारकपुर कांड को लेकर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने फोन पर की बात, बोले ... धैर्य रखें, होगा पूरा न्याय होगा

SARAN : बिहार के छपरा में कुछ दिनों पहले चार युवकों को बुरी तरह पीटा गया था। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक की जान अस्पताल में इलाज के दौरान चली गई थी। इस

मुबारकपुर कांड को लेकर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने फोन पर की बात, बोले ... धैर्य रखें, होगा पूरा न्याय होगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा में कुछ दिनों पहले चार युवकों को बुरी तरह पीटा गया था। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक की जान अस्पताल में इलाज के दौरान चली गई थी। इसके बाद इलाके का माहौल इस कदर खड़ा हुआ कि सरकार को वहां धारा 144 लगाकर इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी। वह इस मामले को लेकर विपक्ष द्वारा काफी हंगामा भी मचाया गया। इसके बाद अब इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान निकल कर सामने आया है।


लालू प्रसाद यादव ने सारण मामले में कहा है कि न्यायालय पर भरोसा रखें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वाला चाहे किसी भी वर्ग का हो सरकार हमेशा सच के साथ है और हम लोग सच्चे लोगों को न्याय दिलाएंगे। लालू ने यह बात फोन पर छपरा पहुंचे अपने पार्टी प्रतिनिधि के जरिए मुबारकपुर में पीटकर मार डाले गए अमितेश कुमार सिंह के पिता जयप्रकाश नारायण सिंह एवं राहुल कुमार सिंह के पिता संजय सिंह से बात कर रही है।


लालू प्रसाद यादव ने मुबारकपुर मामले में मृतकों के परिजनों से बातचीत कर या भरोसा दिया है कि दोषी कहीं भी होंगे या तो पताल में भी जाकर क्यों न छुप जाएं पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेंगे। इसको लेकर मैं भी अपने स्तर से मुख्यमंत्री से बातचीत कर आग्रह करूंगा। लालू ने कहा कि डॉ प्रभुनाथ सिंह गौर रामानंद यादव द्वारा पूर्व में बनाए गए जातीय सद्भाव को गांव के कुछ लोगों ने इस तरह से धूमिल कर दिया है कि इसको मिटाने में अभी वर्षों लगेगा।


आपको बताते चलें कि, मुबारकपुर पंचायत के एक पॉल्ट्री फॉर्म में बंद करके तीन युवकों को बेरहमी से पीटा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। तीनों को लोहे के रॉड, पाइप वगैरह से पीटा गया था। जिससे तीनों की हालत गंभीर हो गयी थी। जिसमें दो युवक की मौत पूर्व में ही हो चुकी थी। जबकि एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे।