ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

मोतिहारी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी फरार

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी बाप ने दो बच्चों के साथ पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस

मोतिहारी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी बाप ने दो बच्चों के साथ पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के रामाज्ञा गांव की है जहां के अरविंद यादव ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। गला दबाकर तीनों को मौत के घाट उतारा और मौके से फरार हो गया।  


चकिया डीएसपी सतेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की। डीएसपी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी अरविंद अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है। जिसने क्रूरता पूर्वक इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। मृतका के पिता ने थाने में आवेदन दिया है जिसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स